परिजनों को बैंगलोर छोड़ने गया था पीड़ित

प्रखिल ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को वह माता-पिता को उसकी बहन के घर बैंगलोर फ्लाइट से छोड़ने के लिए गया था। इसके बाद जब वह 28 मार्च को वापस घर पर आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा और गेट खुला हुआ था। घर के अंदर के दो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध चोर

माता-पिता के कमरे में रखी लोहे की अलमारी डाइनिंग हॉल में टूटी हुई पड़ी थी, जिसमें रखा ज्वेलरी और पैसे गायब थे। इस पर उसने यह बात माता-पिता को बताई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरे में 3 व्यक्ति रात्रि करीब 11.46 पर घर के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

चोरों ने अलमारी से चांदी के पाएजेब की 1 जोड़ी, 10 हजार रुपए और प्रखिल के बेडरूम की दराज में रखे 5 हजार रुपए चोरी कर लिए। "चोरों ने अलमारी से चांदी के पाएजेब की 1 जोडी, 10 हजार रूपए, उसके बेडरुम की दराज में रखे 5 हजार रूपए चोरी कर ले गए।" पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story