उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने एक पिता-पुत्र के खिलाफ दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट कर 2 हजार रूपए लूटने और 2 लाख रूपए फिरौती के मांगने का मामला दर्ज करवाया है।

मटन के विवाद से शुरू हुआ मामला

पुलिस के अनुसार मोहम्मद फिरोज पुत्र अयुब खान निवासी गोर्वमेन्ट प्रेस के पीछे सूरजपोल ने मामला दर्ज करवाया कि खांजीपीर मेन रोड गुरुकृपा दुध डेयरी के सामने में उसकी मटन शोप है। 27 फरवरी को आरिफ खान आया और 200 रूपये का मटन लेकर गया। थोडी देर बाद वह पुन: आया और उसने दुकानदार पर मटन सही नहीं देने का आरोप लगाया। जिस पर दुकानदार ने पैसा वापस देने के लिए कहा। आरोपी के गाली-गलौच करने पर उसने 200 रूपए दे दिए और वह धमकी देकर चला गया।

चाकू की नोक पर लूट और रंगदारी

1 मार्च को आरिफ खान का लडका रऊफ उर्फ लाला दुकान में आया और मटन काटने का बडा चाकू उठाकर उसकी गर्दन के यहां रख दिया। "रउफ उर्फ लाला ने उसकी दुकान के गल्ले में पड़े 2 हजार रूपए निकाल लिए और दुकान चलाने के एवज में 2 लाख रूपए मांगे।" वह सूरजपोल थाने पर जाने लगा तो रास्ते में उसके पिता आरिफ खान ने उसे थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। ### जान से मारने की धमकी और पुलिस कार्रवाई

ये दोनो बाप बेटे पुन: 2 लाख रूपए फिरोती मांगने लगे और नही देने पर 15 दिन में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story