उदयपुर। नगर निगम द्वारा यूडी टैक्स को लेकर गुरूवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए बीएन यूनिवर्सिटी और आरएमवी कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस को 30 लाख रूपए यूडी टैक्स वसूली के लिए सीज कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया की कॉलेज में परीक्षा को देखते हुए कार्यवाही मेनगेट पर नहीं करते हुए रजिस्ट्रार ऑफिस पर ही की गई और दोनों कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस को सीज किया गया। निगम की टीम ने यहाँ यूडी टैक्स बकाया होने का नोटिस चस्पा किया गया है।

30 लाख रूपए से अधिक का टैक्स बकाया

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया की दोनों स्थानों पर मिलाकर करीब 30 लाख रूपए से अधिक यूडी टैक्स बकाया है, इसमें से करीब 25 लाख रूपए बीएन कॉलेज और 5 लाख रूपये आरएमवी कॉलेज के लम्बे समय से बकाया चल रहे है। कई बार नोटिस दिया गया उसके बावजूद इन संस्थाओ ने नोटिस पर कोई ध्यान नहीं दिया। निगम आयुक्त ने बताया की राजस्व टीमे गुरूवार सुबह 6 बजे ही मौके पर पहुंच गई थी। राजस्व अधिकारी मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा की टीम ने मिलकर ये कार्यवाही की है।

निगम का 20 करोड़ वसूली का लक्ष्य

निगम आयुक्त का कहना है कि इस बार 20 करोड़ रूपये का यूडी टैक्स की वसूली का टारगेट है। वित्तीय वर्ष में 26 मार्च तक 17.60 करोड़ रूपये का यूडी टैक्स नगर निगम में जमा हो चुका है और इस बार निगम का 20 करोड़ से अधिक की वसूली का टारगेट है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story