एमबी हॉस्पीटल: एक और एमआरआई मशीन की आवश्यकता

विधायक ताराचंद जैन ने विधानसभा में कहा कि "एमबी हॉस्पीटल में एक एमआरआई मशीन होने से प्रतिदिन मरीजो को वेटिंग दी जाती है, जिसमें भर्ती मरीज को 5 से 6 दिन का इंतजार करना पड़ता है।" विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि "संपन्न व्यक्ति निजी चिकित्सालय में जाकर अपनी एमआरआई करवा सकता है, पर एमबी चिकित्सालय में आने वाले अधिकांश मरीज जनजाति क्षेत्र के हैं। ऐसे में उनको काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ता है।"

  • प्रतिदिन आने वाले मरीजों को 1 माह तक का इंतजार करना पड़ता है।
  • जनजाति क्षेत्र के मरीजों को मजबूरी में पैसा देकर बाहर से एमआरआई करवाने जाना पड़ता हैं।
  • विधायक ताराचंद जैन ने सरकार से बजट देकर या डीएमएफटी फंड से एमबी चिकित्सालय में एक अतिरिक्त मशीन देने की मांग की।

पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय की जर्जर बिल्डिंग का मुद्दा

विधायक ताराचंद जैन ने विधानसभा में कहा कि "पिछली सरकार में उदयपुर में करोड़ों की लागत से पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय की दो मंजिला बिल्डिंग बनाई थी जो उद्घाटन से पहले ही जर्जर घोषित हो गई थी। मैंने विधायक बनने के बाद सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद भी उसे क्लीन चिट दे दिया, जब संयुक्त सचिव को पत्र लिखा तो उन्होंने एसीबी से इसकी जांच करवाने का आश्वासन दिया।"

जनाना चिकित्सालय में प्रतिदिन 500 से अधिक महिला मरीज आती है। इस भवन को लेकर लगातार प्रयासों पर डीएमएफटी एवं अन्य मद से 120 करोड़ की राशी मिली है। इस चिकित्सालय नई बिल्डिंग बनाने में अभी 2 से 3 वर्ष लगेंगे, परन्तु अभी तक पुरानी बिल्डिंग को हटाने का काम भी शुरू नहीं हुआ हैं। नई एजेन्सी हिन्दुस्तान लेटेक्स लिमिटेड को इसका काम दिया है। यदि इस बिल्डिंग का काम जल्दी शुरू होगा तो महिला मरीजभार जो कि ईलाज के अभाव में जिनको सुविधाएं भी पूर्ण नहीं मिल पा रही है वह इसका लाभ ले पाएंगी।


हाईवे पर बड़े ट्रोमा सेंटर की मांग

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने विधानसभा में कहा कि "उदयपुर जिले से होकर तीन नेशनल हाईवे निकल रहे हैं और ऐसे में यहां पर आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।"

इसी कारण सरकार को शहर के आसपास हाईवे पर ही एक बड़ी जमीन चिन्हित कर वहां पर एक बड़ा ट्रोमा सेंटर बनाना चाहिए ताकि दुर्घटना में घायल मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके और उनकी जान बचाई सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story