उदयपुर स्थित एमबी अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश पालीवाल एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सज्जन माथुर का अस्पताल में उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में माला, उपरणा ओढ़ाकर, साफा पहनाकर, प्रसंशा पत्र, स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि

  • मुख्य अतिथि: प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर, नर्सिंग अधीक्षक श्रीदेवी एम, शारदा गरासिया, अमीन खान, ओमप्रकाश जोशी, भगवान सिंह गहलोत, भगवत सिंह व जितेंद्र भटनागर।
  • विशिष्ट अतिथि: पूर्व नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मी लाल वीरवाल, संरक्षक रमेश मीणा, सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया।
  • कार्यक्रम संचालन: प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार।

प्रधानाचार्य का संबोधन एवं नर्सेज की भूमिका

सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ विपिन माथुर ने कहा कि "अस्पताल में नर्सेज की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। नर्सेज की उत्कृष्ट सेवाओं से रोगी ठीक हो कर घर जाता है।" सभी अतिथियों ने उनकी सेवाओं को एवं उनके व्यवहार को बहुत सराहना की।

नई नियुक्तियों का स्वागत

जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष व डॉ विपिन माथुर ने श्रीदेवी एम को एमबी चिकित्सालय की मुख्य नर्सिंग अधीक्षक बनने पर माला, उपरणा, पगड़ी पहनाकर कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

उपस्थित गणमान्य सदस्य (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर)

कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण चौहान, सत्यवीर सिंह तंवर, सुर्य प्रकाश चौहान, सुरेंद्र शर्मा, शिव सिंह मीणा, दिनेश गुप्ता, चुन्नीलाल लाल नागदा, केसुलाल वीरवार, जगदीश पूर्बिया, डॉ विपिन मेहता, सुरजमल सालवी, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गंगवाल, सुरज जैन, मुस्तन सर बोहरा, नारायण सिंह राठौड़, पंकज जैन, हरीश चौबीसा, सकीला अंसारी, कृष्ण अवतार गुप्ता, अरुण कुमावत, पुष्पा मलवारी, जितेंद्र देवड़ा, राजेश चौधरी, जगदीश भांडावत, सुरेंद्र खटीक, गायत्री जड़िया, दिनेश, जगदीश, ओमप्रकाश व सी पी सिसोदिया, मोहनलाल सालवी, अरुण डूंगरवाल, देवी लाल शर्मा, रमेश पंजाबी, अल्पेश परमार, प्रफूल गांधी, दीपक मेघवाल, सुनीता खंडेलवाल, नीतू मेवाड़ा, बिंदुआई, मुकेश वेद, गोदावरी, रंजना मेघवाल, राजूराम चौधरी, हेमंत आमेटा, ओमप्रकाश खंडेलवाल, मनोज जीनगर, राजेश जैन, प्रदीप मेहता, कुलदीप कतीजा, पुष्पेन्द्र सिंह, सुर्य कांता, गौरव सिंह, मधुबाला शर्मा, अनिल जैन, विमला साहू सहित सैकड़ों सिनियर नर्सिंग आंफिसर उपस्थित थे।

भवदीय,
पवन कुमार दानाध्यक्ष

जिला अध्यक्ष

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story