उदयपुर। महाराणा भूपाल (एमबी) चिकित्सालय के वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अधीक्षक मुस्तन सर बोहरा, सुरेंद्र कुमार शर्मा व नर्बदा मीणा को उनकी उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में सभी सम्मानित अधिकारियों का माला एवं उपरणा ओढ़ाकर, साफा पहनाकर, प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

वरिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नर्सिंग अधीक्षक शारदा गरासिया, अमीन खान, भगवान सिंह गहलोत, भगवत सिंह, जितेंद्र भटनागर एवं कुसुम मौरी थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शक्तावत, सत्यवीर सिंह तंवर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा व संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार द्वारा किया गया।

सेवा और व्यवहार की सराहना

समारोह के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने उनकी सेवाओं को एवं उनके व्यवहार को बहुत सराहना की। इस अवसर पर नर्सिंग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें लक्ष्मी नारायण चौहान, नारायण सिंह राठौड़, सूर्य प्रकाश चौहान, राजेश चौधरी, राजुराम, जितेश वैष्णव, गुलाब सेन, हेमंत आमेटा, ओमप्रकाश खंडेलवाल, कपिल जोशी, मोहनलाल सालवी, प्रदीप मेहता, हरीश चौबीसा, राजेश जोशी, सकीला अंसारी, दिनेश व जगदीश सिसोदिया, ललित भोजक, जगदीश भांडावत, अरुण डूंगरवाल, देवी लाल शर्मा, जुगल सेन, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक पन्ना राम, जगदीश पूर्बिया और ओमप्रकाश पालीवाल शामिल थे।

सैकड़ों वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों ने बढ़ाई गरिमा

नर्सिंग समुदाय के इस महत्वपूर्ण आयोजन में पंकज जैन, अरुणा कुमावत, गायत्री जड़िया, सुनीता खंडेलवाल, नीतू मेवाड़ा, बिंदुआई, मधुबाला शर्मा सहित सैकड़ों सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story