उदयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान संस्था द्वारा शैक्षणिक बेग एवं पाठ्य सामग्री किट महिला जेल में आवासित बच्चों को वितरित की गई।

शिक्षा के अधिकार पर दिया जोर

संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में एडीजे कुलदीप शर्मा के मुख्य आतिथत्य में महिला बंदिग्रह में निवासरत बच्चों को शैक्षणिक किट एवं बेग वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि "शिक्षा सभी का अधिकार है, शिक्षा बिना कोई विकास नहीं हो सकता।"

ज्ञान का महत्व और उपस्थिति

एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि "ज्ञान एक ऐसा धन है जिसे चुराया नहीं जा सकता, इसे अर्जित किया जाता है।" कार्यक्रम में उदयपुर एडीजे कुलदीप शर्मा, उदयपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक राजपाल सिंह, महिला सुधार गृह की प्रभारी हिना खान तथा महिला जेल प्रभारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में हुई यह पहल सराहनीय रही।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story