उदयपुर: महावीर जयंती पर बूचड़खाने और मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने 31 मार्च को पूर्ण बंदी के निर्देश दिए, नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों का लाइसेंस होगा निरस्त।

उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आदेश जारी कर मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष में निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने, मांस, मछली, अंडे बिक्री केंद्र एवं दुकानों को पूर्णतया बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
राज्य सरकार के निर्देश पर बंदी का फैसला
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष में सभी बूचड़खाने, मांस मछली एवं अंडे बिक्री केंद्र एवं दुकानें बंद रखी जाएगी। बंद रखने का आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर जारी किया गया है। आदेश का सख्ती से पालन हो इस के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयुक्त के अनुसार, "यदि किसी भी व्यापारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसका लाइसेंस निरस्त कर उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्यवाही।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
