उदयपुर जिले की पाटिया थाना पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन करते हुए 18 पेटी शराब के साथ दो बाईक बरामद की है। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 1 लाख रूपये है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।

गश्त के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान झांझरी बोर्डर गुजरात के पास से 18 कार्टून अंग्रेजी शराब व 2 बाईक जब्त की है। पुलिस टीम को देखकर बाईक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।

तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से शराब की पेटियाँ और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार "तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए" लेकिन पुलिस द्वारा उनकी तलाश और मामले की जांच की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story