निवेश के नाम पर धोखाधड़ी

उदयपुर शहर के सविना थाना क्षेत्र में एक लेफ्टिनेंट ने तीन लोगों के खिलाफ अच्छे लाभ का झांसा देकर निवेश करवाकर 9 लाख रूपए ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार लेफ्टिनेंट निरंजन राव पुत्र दलपत राव निवासी आरके पुरम सेक्टर 9 ने देवेंद्र सिंह उर्फ चीनू पुत्र शंकर सिंह, विक्रम सिंह पुत्र शंकर सिंह, शंकर सिंह राव पुत्र मेघ सिंह राव निवासी महुड़ा के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई शुरू करवाई है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर बिछाया जाल

पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया कि "आरोपी देवेन्द्र और विक्रम सिंह ने खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताते हुए कहा कि वे कंपनी खोल रहे हैं, जिसमें उसे निवेश करने के लिए कहा।" आरोपियों ने प्रलोभन देते हुए कहा कि "उसे माह का 3.5 प्रतिशत रिटर्न देंगे।" आरोपियों ने उसको आईटीआर भरने में मदद एवं फाइनेंशियल सलाह देने के बहाने उसके सभी दस्तावेजों के बारे में जानकारी एकत्रित की।

लाखों का निवेश और वादाखिलाफी

आरोपियों के झांसे में आकर लेफ्टिनेंट ने अलग-अलग समय में कुल 9 लाख रूपए निवेश किए। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने उसे ब्याज के 24,150 रुपए वापस लौटाए। जब 10 जुलाई से पीड़ित ने आरोपियों से पैसा मांगा तो वह टालमटोल करने लगे और बाद में पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story