उदयपुर: शिक्षक दिवस पर LIC अधिकारियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित
एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर झाड़ोल तहसील के दो सरकारी विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

तस्वीर में स्कूल परिसर में शिक्षक दिवस पर सम्मान पत्र लिए अतिथि खड़े दिख रहे हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी निरंजन दरंगा एवं अभिकर्ता गोपाल कुमावत द्वारा निगम की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शिक्षकों का सम्मान किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तान जी का खेरवाड़ा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुणावतों का खेड़ा, तहसील झाडोल, जिला उदयपुर के शिक्षकों का विद्यालय पहुंचकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पटेल समाज झालावाड़ के अध्यक्ष श्रीमान प्रकाश जी पटेल, श्री पुष्कर जी गोरणा, सहायक लेखा अधिकारी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों द्वारा समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जीवन बीमा निगम उदयपुर के स्टार अभिकर्ता गोपाल कुमावत द्वारा मोमेंटो प्रदान कर शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं श्री आनंदी गरासिया, अमरचंद जी पटेल द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह शिक्षकों के समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देने के अवसर के रूप में संपन्न हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
