उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ जमीन पर न्यायालय का स्टे होने के बाद भी जमीन को बेचने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार नारायण पुत्र भोला डांगी निवासी घासा ने इस धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दी है।

जमीन के स्वामित्व और पुराने सौदे का विवाद

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, नारायण डांगी ने हिरालाल पुत्र लोगर डांगी निवासी पटेलों का वाडा घासा, इसके भाई पन्नालाल डांगी, मां चुनीबाई डांगी, नंदा पुत्र भैरा भील निवासी घणोली डबोक, मांगीलाल पुत्र तेजराम डांगी निवासी नयाखेडा घणोली डबोक और लोगरसिंह पुत्र रोडसिंह निवासी पांडेलाफला साकरोदा कुराबड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी का कहना है कि "घासा स्थित एक जमीन को रामा पुत्र दोला ने 2 दिसम्बर 1977 को उसके पिता भोला डांगी को बेच दी थी, पर समय पर नामान्तरण नहीं करवाने पर यह जमीन रामा के नाम ही रह गई।"

न्यायालय का स्थगन आदेश और अवैध बिक्री

रामा की मृत्यु के बाद यह जमीन हिरालाल, पन्नालाल और चुन्नीबाई के नाम पर दर्ज हो गई, जिसको लेकर वर्तमान में न्यायालय में एक वाद विचाराधीन है। इस विवादित भूमि पर न्यायालय ने पूर्व में ही स्टे दिया हुआ है, इसके बावजूद तीनों आरोपियों ने मिलकर इस जमीन को नंदा भील को बेच दिया। इस पूरी प्रक्रिया में अन्य आरोपी मांगीलाल और लोगर सिंह गवाह बने हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story