बेची गई जमीन में हिस्सा मांगने पर उदयपुर में भाई-भतीजे ने की मारपीट
नाई थाना क्षेत्र के पई गांव में नाथूलाल और उनकी पत्नी पर लट्ठ से हमला, पुलिस ने रामलाल और प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

उदयपुर शहर के समीप नाई थाना क्षेत्र में जमीन के पैसों में हिस्सेदारी मांगने को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने ही भाई और भतीजे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार नाथूलाल पुत्र चतरा गमेती निवासी पई गट फलां नाई ने मामला दर्ज करवाया कि 4 अप्रैल रात्रि 8 बजे वह और उसकी पत्नी घर पर थे। उसने अपने बड़े भाई रामलाल से मां द्वारा बेची गई जमीन में से अपना हिस्सा मांगा तो उसके बडे भाई रामलाल व उसका लडका प्रकाश दोनो आए व उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके पांव, हाथ व सिर में चोटे आई।
बचाव में उतरी पत्नी पर भी हमला
घटना के दौरान जब नाथूलाल की पत्नी ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाया, तो हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया। प्रकाश ने पत्नी को लट्ठ मारा, जिससे उसके भी हाथ में चोट आई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
