उदयपुर: लूट के लिए मजदूर की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना पुलिस ने 5 फरवरी को रेलवे लाइन के पास प्रेम गमेती पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाले तीसरे आरोपी जगदीश को पकड़ा।

वारदात का विवरण
शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने रात के समय में मजदूरी पर जा रहे एक मजदूर के साथ लूटपाट के लिए मजदूर की हत्या करने में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि:
- 5 फरवरी को विजय सिंह पथिक नगर निवासी प्रेम गमेती (32) गुरुवार सुबह 4 बजे कृषि मंडी में काम पर जा रहा था।
- सेक्टर 8 से गुजर रही रेलवे लाइन के पास 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया।
- बदमाशों ने लूटने की कोशिश की तो प्रेम ने विरोध किया।
हमला और पुलिस कार्रवाई
"इस पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रेम के चिल्लाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसे चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई।"
मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़ा था। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी जगदीष उर्फ जग्गू पुत्र कालू निवासी घाटी फलां ससई चावण्ड सराडा को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
