उदयपुर: सुखेर में अत्यधिक शराब पीने से मजदूर की मौत, नाले के पास मिला शव
नवरतन रोड़ पर नाले के पास बेसुध मिला था 48 वर्षीय भैरूलाल, एमबी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने घोषित किया मृत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव।

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में अत्यधिक शराब पीने वाले एक युवक की अकाल मौत हो गई। मृतक उदयपुर में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार नवरतन रोड़ पर सड़क के किनारे एक नाले के पास में एक युवक पड़ा हुआ था। सूचना पर थाने से जाब्ता पहुँचा और इस युवक को उठाकर एमबी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त और पृष्ठभूमि
पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो मृतक की पहचान भैरूलाल (48) पुत्र केशुलाल प्रजापत, निवासी पलासमा सायरा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क किया तो पता चला कि मृतक करीब दो-तीन साल से उदयपुर में रह रहा है। वह कभी सिक्योरिटी गार्ड का तो कभी पैट्रोल पंप के रूप में काम कर रहा था और शराब पीने का आदी था।
पुलिस कार्यवाही और शव सुपुर्दगी
परिजनों के आने पर हैड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार अत्यधिक शराब पीना ही इस अकाल मौत का कारण बना है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
