उदयपुर: कुराबड़ में बीच-बचाव करने पर युवक से मारपीट, मामला दर्ज
कुराबड़ क्षेत्र में आपसी झगड़ा शांत कराने पहुंचे जितेन्द्र डांगी पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर हमला किया, पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की।

उदयपुर के समीप कुराबड़ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक युवक के लिए महंगा साबित हुआ, जहाँ बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विवाद का घटनाक्रम और पुरानी रंजिश
पुलिस के अनुसार जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र देवेन्द्र डांगी, निवासी भुतिया कुराबड ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 1 मार्च को जब गोविन्द पटेल के साथ अप्पू खान व मिट्ठु खान मारपीट कर रहे थे, तो उसने बीच में आकर मामला शांत कराया और गोविन्द को उनसे छुड़ाया। "जिस पर अप्पू खान व मिट्ठु खान दोनों उससे नाराज हो गए और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चले गए।"
दुकान पर हमला और जान बचाकर भागना
धमकी मिलने के बाद पीड़ित जितेन्द्र वहां से रमेश की दुकान पर चला गया। वहां पर मोईन खान, अग्यु खान, बंटी, मीठु खान, टीकु व मोईन खान की माँ व बहन रिना व उनके साथ में आए अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने वहां आते ही जितेन्द्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि बड़ी मुश्किल से उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
