उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक मां-बेटे ने एक परिवार के खिलाफ घर का लाइट कनेक्शन बार-बार तोड़ने से मना करने पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

विवाद और घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार बाबरी बाई पत्नी स्व. नाथू गमेती निवासी गोडवा फलां करगेट कुराबड ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने पुत्र परथा के साथ 5 मार्च को शाम 8 बजे अपने घर से बाहर खड़ी थी। तभी पेमा गमेती को उसके पुत्र ने बार-बार उनके घर के लाइट के कनेक्शन तोड़ने के लिए मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी के परिजन भूरीलाल गमेती, खेमा गमेती, वेलाराम गमेती, सोहन गमेती, चुन्नीराम गमेती व नोजीराम गमेती सभी नशे में धुत होकर वहां आए और उन दोनों के साथ मारपीट कर दी।

बीच-बचाव और जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि "मारपीट के दौरान शोर होने से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और हमें बीच-बचाव कर छुड़वाया।" आरोपियों का हौसला इतना बढ़ा हुआ था कि जाते हुए उन्होंने मां-बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story