उदयपुर: कुराबड में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी जेल भेजे गए
कुराबड पुलिस ने आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पर हुए हमले के मामले में समीर खान सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त टेम्पो और बाइक जब्त की।

उदयपुर के कुराबड थाना क्षेत्र में आपसी लड़ाई में समझौता करने गए एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिमांड पर चल रहे पांचों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया टेम्पो, बाइक और हमले में प्रयुक्त अन्य सामान भी जब्त कर लिया है।
घटना का क्रम और विवाद की जड़
पुलिस के अनुसार, भुतिया कुराबड निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र देवेन्द्र डांगी ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। जितेन्द्र ने बताया कि "1 मार्च को गोविन्द पटेल के साथ में अप्पू खान व मिट्ठु खान मारपीट कर रहे थे तो उसने छुड़ाया। जिस पर अप्पू खान व मिट्ठु खान दोनो उससे नाराज हो गए और धमका गए।" इस बीच बचाव के बाद जीतू वहां से रमेश की दुकान पर चला गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए।
आरोपियों का हमला और जान बचाकर भागना
पीड़ित के अनुसार, दुकान पर मोईन खान, अग्यु खान, बंटी, मीठू खान, टीकु व मोईन खान की माँ व बहन रिना व उनके साथ में अन्य लोग आए और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित जितेन्द्र उर्फ जीतू ने बताया कि "बडी मुशिकल से उसने भागकर मेरी जान बचाई।" इस हमले के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एएसआई लालूराम के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की बरामदगी
पुलिस ने इस मामले में रेगर कॉलोनी कुराबड़ निवासी समीर खान उर्फ मीठू पुत्र मोहम्मद खान पठान, इसके बेटे मोईन खान पठान, कुम्भा नगर चितौड़गढ़ हाल रेगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद इकबाल हुसैन पुत्र मोहम्मद सिद्दीक शेख, रेगर कॉलोनी कुराबड़ निवासी फरदीन खान उर्फ बंटी पुत्र फिरोज खान व गांधी मोहल्ला कुराबड़ निवासी शोएब खान उर्फ टीक्कू पुत्र शरीफ खान को गिरफ्तार किया। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों की निशानदेही से घटना स्थल की तस्दीक की गई और हमले में उपयोग में लिये पाना, हवा चेक करने का मीटर, टेम्पो व बाइक भी पुलिस ने बरामद की। जांच पूर्ण होने पर गुरुवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
