कोटड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साण्डमारिया में 56 किलो 220 ग्राम गीले गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र के साण्डमारिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 किलो 220 ग्राम गीले गांजे के पौधे जब्त किए और आरोपी बदरु पिता फौजा खैर को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुटी है।

उदयपुर के कोटड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े दो पुलिसकर्मी और दो आरोपी। पुलिसकर्मियों के सामने गांजे से भरे हुए दो बड़े सफेद प्लास्टिक के कट्टे जमीन पर रखे हुए हैं।
उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साण्डमारिया गांव में दबिश देकर 56 किलो 220 ग्राम गीले गांजे के पौधे जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
राज्य में सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा विभिन्न अपराधों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय श्री मुकुल शर्मा तथा पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त कोटड़ा श्री डुगरसिंह चुण्डावत ने किया। कार्रवाई का नेतृत्व थाना कोटड़ा के उपनिरीक्षक श्री खेमराज ने किया।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सटीक रणनीति बनाकर पुलिस टीम ने साण्डमारिया गांव में दबिश दी। मौके पर बदरु पिता फौजा खैर निवासी साण्डमारिया, पुलिस थाना कोटड़ा के खेत में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेत से गांजे के गीले पौधों को उखाड़कर जब्त किया। जब्त किए गए गीले पौधों का कुल वजन 56 किलोग्राम 220 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी बदरु पिता फौजा खैर निवासी साण्डमारिया, पुलिस थाना कोटड़ा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में टीम प्रभारी उपनिरीक्षक श्री खेमराज के साथ कांस्टेबल श्री महेन्द्र (कानि. 08) ने विशेष भूमिका निभाई। टीम में कांस्टेबल श्री विनोद (कानि. 3053), श्री निलेश (कानि. 149) तथा श्री सुरेन्द्र (कानि. 3242) भी शामिल रहे। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई यह कार्रवाई मामले में आगे की जांच के साथ जारी है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
