खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 मॉडिफाइड बाइक जब्त और 5 कारों पर जुर्माना
उदयपुर के खेरवाड़ा में पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 मॉडिफाइड पावर बाइकों को जब्त किया और काली फिल्म लगी 5 कारों पर जुर्माना लगाया। हेलमेट अभियान के तहत पुलिस की यह सख्ती और क्या संकेत देती है?

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर दौड़ती 7 पावर एवं मॉडिफाइड बाइकों को जब्त किया है। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन कर शीशों पर काली फिल्म लगाकर चल रही 5 कारों के खिलाफ भी पुलिस ने नियमानुसार सख्त कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में अंजाम दी गई। खेरवाड़ा थानाधिकारी करणाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत इन वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही की।
पुलिस के अनुसार, यह विशेष अभियान 2 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, ओवरस्पीड और लेन अनुशासन सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह पालन करें और दोपहिया वाहन पर चालक के साथ ही पीछे बैठने वाले सवार के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
