18 साल से फरार खेरवाड़ा थाना का टॉप-10 वांछित आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से लाकर पुलिस ने दबोचा
उदयपुर के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने 18 वर्षों से फरार टॉप-10 वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। वर्ष 2009 के मामले में अनुसंधान जारी है।

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 के एक प्रकरण में करीब 18 वर्षों से फरार चल रहे और थाना खेरवाड़ा के टॉप-10 वांछित आरोपियों में शामिल आरोपी को खेरवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई तथा वृत्ताधिकारी ऋषभदेव छगन पुरोहित के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी मनमंथ आढा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना खेरवाड़ा के वर्ष 2009 के प्रकरण संख्या 171/2009 में वांछित आरोपी आस मोहम्मद पुत्र चन्द्रसान उर्फ चन्द्रसान (72 वर्ष), निवासी अलावलपुर, थाना नूंह, जिला नूंह (हरियाणा) को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से जिला कारागृह सलूम्बर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध राजस्थान गोवंश पशु (वध का प्रतिषेध एवं निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 1995 तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से संबंधित प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी मनमंथ आढा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल ज्योतिराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
