उदयपुर: खेरवाड़ा पुलिस ने 5 दिन में सुलझाई चोरी की गुत्थी, आरोपी अरेस्ट
रामाबावड़ी गांव के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया बरामद। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से सतीश नामक आरोपी चढ़ा हत्थे।

थाना खेरवाड़ा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले का मात्र पांच दिनों में सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए न केवल शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव राजीव राहड़ के सुपरविजन तथा थानाधिकारी करणाराम जाट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
घटना 5 जून 2026 की है, जब रामाबावड़ी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मामले में प्रकरण संख्या 163/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस टीम ने लगातार अनुसंधान कर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी की गई मोटरसाइकिल भी सुरक्षित रूप से बरामद कर ली गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश पुत्र रूपलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामाबावड़ी के रूप में की है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी रखा गया है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी करणाराम जाट, हेड कांस्टेबल गिरधारीलाल, हेड कांस्टेबल दिविजय सिंह, कांस्टेबल दिलीप, कांस्टेबल लोकेश एवं कांस्टेबल सुरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
