खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के पालसुपुर निवासी 3 वर्षीय बालिका की बीमारी के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की मां मीरादेवी पत्नी बंशीलाल हरमोर निवासी पाल सेपुर, थाना सराड़ा, जिला सलूम्बर ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री मानुषी को 9 अगस्त 2026 को बुखार आया था। इसके बाद उपचार के लिए उसका भाई कालूराम खराड़ी बालिका को लेकर खेरवाड़ा आया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बालिका की मृत्यु को लेकर उन्हें किसी प्रकार का शक-संदेह नहीं है तथा मृत्यु प्राकृतिक होना बताया गया है।

पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर लिया है। मर्ग की जांच खेरवाड़ा थाना के थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा द्वारा स्वयं की जा रही है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story