उदयपुर के खैरोदा में कुएं से मोटर निकालने को लेकर विवाद, भाई-भाभी को पीटा
मायदा गांव में मोटर सही करने के दौरान देवर-देवरानी ने दंपती पर किया हमला, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

उदयपुर। जिले के खैरोदा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही देवर व देवरानी के खिलाफ उसके व पति के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।
कुएं पर मोटर उलझने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार रुपी बाई पत्नी गोतम रेबारी निवासी मायदा खैरोदा ने मामला दर्ज करवाया कि 24 मार्च को 3.30 बजे उसका पति गौतम लाल रेबारी कुएं पर मोटर सही करने गया था। कुएं में उसकी मोटर व देवर रतन लाल की मोटर उलझ रही थी। उसका पति गौतम जब मोटर निकालने लगा तो उसका देवर रतनलाल आया और पति के साथ मारपीट करने लगा।
बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी हमला
यह देखकर जब रुपी बाई बीच-बचाव करने गई तो रतनलाल और उसकी पत्नी अणसी बाई ने उसके साथ भी मारपीट की। रुपी बाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि "गौतम मोटर निकालने लगा तो रतनलाल आया और मारपीट करने लगा, बीच-बचाव करने पर रतनलाल व उसकी पत्नी अणसी बाई ने मेरे साथ भी मारपीट की।"
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने रुपी बाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
