उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 19 वर्षीय युवती ने कुएं में कूदकर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। जानकारी के अनुसार लूणदा कानोड़ निवासी युवती का नाम वर्षा मंदावत (19) है वह करीब 8 साल से मानसिक रूप से कमजोर थी।

खेत पर दादी के साथ गई थी वर्षा

सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे वह अपनी दादी के साथ घर से करीब एक किमी दूर अपने खेत पर गई थी। दादी भैंस का दूध निकाल रही थी। तभी युवती कुएं के पास चली गई और चप्पल खोलकर उसमें छलांग लगा ली। बाद में दादी ने उसे इधर-उधर देखा तो नहीं मिली फिर कुएं के पास जाकर देखा तो उसकी चप्पल पड़ी मिली।

ग्रामीणों और नागरिक सुरक्षा टीम का रेस्क्यू

ऐसे में उसके कुएं में गिरने का अंदेशा होने पर परिवार को सूचना दी गई और आसपास ग्रामीणों को भी इसका पता लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रस्सी की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया। मोटर लगाकर कुएं का पानी बाहर निकाला गया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक सूचना पर उदयपुर से नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम कानोड़ पहुंच गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

कुछ ही देर में सुबह 10 बजे युवती के शव को बाहर निकाला गया। शव को कानोड़ हॉस्पिटल रखवाकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story