उदयपुर: JNV मावली में 17वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू
देशभर के 10 क्षेत्रों से आए 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, क्षेत्रीय उपायुक्त लेखराज मीणा ने किया भव्य शुभारंभ।

देशभर के 10 क्षेत्रों से आए 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, क्षेत्रीय उपायुक्त लेखराज मीणा ने किया उद्घाटन।
उदयपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में 17वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से आए 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 150 छात्र और 150 छात्राएं शामिल हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय उपायुक्त श्री लेखराज मीणा ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने प्रतियोगिता में सभी दस क्षेत्रों से आए प्रबंधकों और खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया।
श्री मीणा ने कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विशिष्ट आमंत्रित अतिथि कियाना परिहार को एक प्रेरणादायक शतरंज खिलाड़ी बताते हुए सभी प्रतिभागियों से उन्हें प्रेरणा का स्रोत मानने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में श्री मीणा ने कहा कि किसी भी कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाना नवोदय की मूल पहचान है। उन्होंने अलग-अलग गणवेश पहने विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों की तुलना गुलदस्ते के विभिन्न फूलों से करते हुए कहा कि यही विविधता नवोदय की शक्ति है।
समारोह के अंत में उन्होंने कार्यक्रम स्थल के प्राचार्य श्री घनश्याम मीणा और उनके दल के सदस्यों द्वारा किए गए बेहतरीन आयोजन की सराहना की। साथ ही, सभी विद्यार्थियों से अपनी सीमाओं से ऊपर उठकर कार्य करने का आह्वान किया। इस आयोजन में देशभर से जुटे 300 प्रतिभागियों की मौजूदगी ने 17वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ को विशेष बना दिया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
