उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में दीपावली की रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर चार विधि से संघर्षरत किशोरों को डिटेन किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की नीयत से युवक पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद की है। मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 09 नवंबर 2026 को कालूलाल पिता लिम्बाजी जाति कसौटिया, उम्र 53 वर्ष, निवासी गोगला की नाल, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र भरत पिता कालूलाल कसौटिया 08 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर अकेला झाड़ोल जाने के लिए घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने अपने मोबाइल नंबर 7568514607 से भरत के मोबाइल नंबर 8000306627 पर शाम करीब 6 बजे फोन किया। इस दौरान भरत के अपने साडू के लड़के प्रकाश के घर होने की जानकारी मिली।

करीब 30 मिनट बाद भरत की पत्नी मोहनी ने भी उसी फोन से भरत को कॉल किया। फोन प्रकाश ने उठाया और कहा कि बार-बार फोन क्यों कर रही हो, मैं आ रहा हूं। इसके बाद रात करीब 11 से 12 बजे के बीच प्रकाश ने रामू टेंट वाले के फोन से कालूलाल के पुत्र मुकेश के मोबाइल नंबर 7073756384 पर संपर्क किया। प्रकाश ने बताया कि उसके और भरत के साथ 7-8 लोग मिले थे, जिनके बीच झगड़ा हो गया। भरत कहीं चला गया है और घर नहीं आया है। प्रकाश ने यह भी बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है। उसने रामू के फोन से 7-8 बार कॉल किए और झगड़ा खाखड़ के पास होने की जानकारी दी।

अगली सुबह भरत की पत्नी उसकी तलाश में निकली तो भरत की मोटरसाइकिल नया गांव की तरफ खड़ी मिली। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कुछ लड़के क्रिकेट खेलने गए, तब गांव में खाखर स्कूल के खेल मैदान की बाउंड्री की दीवार के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। रामू मौके पर पहुंचा और शव की पहचान करने के बाद मुकेश को इसकी जानकारी दी। मुकेश ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसी समय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

कालूलाल ने रिपोर्ट में आशंका जताई कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की और शव को दूसरी जगह खाखर स्कूल के खेल मैदान की बाउंड्री के पास डाल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि भरत की मोटरसाइकिल घटनास्थल से अलग स्थान पर पड़ी थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 172/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने त्वरित अनुसंधान कर प्रकरण का निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्री रजत विश्नोई और वृताधिकारी वृत झाड़ोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में झाड़ोल, ओगणा, फलासिया और बाघपुरा पुलिस थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से गहन तलाशी अभियान चलाया।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सहायता से घटना में वांछित चार विधि से संघर्षरत किशोरों को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों बालकों ने बताया कि दीपावली के दिन 08 नवंबर 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे उन्होंने अपने साथी दोस्तों के साथ मिलकर लूट की नीयत से एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था। हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद चारों विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया गया। इसके बाद घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद की गई। मामले में अनुसंधान जारी है। वहीं, शेष अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

इस कार्रवाई में झाड़ोल थाना प्रभारी श्री चंद्रप्रकाशिष्ठ के नेतृत्व में गठित पहली टीम में श्री सतीशचंद्र, सहायक उपनिरीक्षक, थाना झाड़ोल (विशेष भूमिका), श्री कमल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, थाना झाड़ोल, श्री उम्मेदराम, सहायक उपनिरीक्षक, थाना झाड़ोल, श्री प्रदीपसिंह, हेड कांस्टेबल नंबर 2822, थाना झाड़ोल, श्री किशनलाल, हेड कांस्टेबल नंबर 2316, थाना झाड़ोल, श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल नंबर 1173, थाना झाड़ोल (विशेष भूमिका), श्री बालाकृष्ण, कांस्टेबल नंबर 3196, थाना झाड़ोल, श्री मदनलाल, कांस्टेबल नंबर 2600, थाना झाड़ोल (विशेष भूमिका), श्री जितेन्द्र, कांस्टेबल नंबर 3359, थाना झाड़ोल (विशेष भूमिका), श्री रामेश्वर, कांस्टेबल नंबर 3163, थाना झाड़ोल, श्री लक्ष्मीलाल, कांस्टेबल नंबर 3043, थाना झाड़ोल, श्री सोहनसिंह, कांस्टेबल नंबर 171, थाना झाड़ोल, महिला कांस्टेबल सविता नंबर 3353 और महिला कांस्टेबल अंजू नंबर 713 शामिल थीं।

दूसरी टीम में थाना ओगणा के थानाधिकारी श्री रामरूप मीणा, सहायक उपनिरीक्षक श्री लीलाराम, कांस्टेबल श्री मनीष नंबर 1208, श्री शैतानसिंह नंबर 1494 और श्री नेपालासिंह नंबर 990 शामिल रहे।

तीसरी टीम में थाना फलासिया के थानाधिकारी श्री येता राम, सहायक उपनिरीक्षक श्री चंदूलाल, कांस्टेबल श्री मोटाराम नंबर 749, श्री महेन्द्रसिंह नंबर 2761 और श्री मोहनलाल नंबर 1869 शामिल रहे।

चौथी टीम में थाना बाघपुरा के थानाधिकारी श्री गोपालसिंह मीणा, कांस्टेबल श्री सुरेन्द्रसिंह नंबर 2548, श्री राजेन्द्रसिंह नंबर 1817, श्री कमलेश नंबर 1368 और श्री मोहनलाल नंबर 3045 शामिल रहे। इसके अतिरिक्त साइबर टीम से श्री कुलदीपसिंह, हेड कांस्टेबल नंबर 2014, साइबर सेल उदयपुर ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद भरत की हत्या के मामले में चार विधि से संघर्षरत किशोरों को डिटेन किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और मामले का विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story