झाडोल के लुणावतो का खैड़ा में महिला ने मकान में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
उदयपुर के झाडोल थाना क्षेत्र के लुणावतो का खैड़ा गांव में मनीषा ने अपने मकान में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता नानालाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

दिख रहा झाडोल पुलिस स्टेशन का प्रवेश द्वार जो महिला आत्महत्या मामले की पुलिस जांच से जुड़ा है।
उदयपुर जिले के झाडोल थाना क्षेत्र के लुणावतो का खैड़ा गांव में एक महिला द्वारा अपने मकान में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर झाडोल थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को लुणावतो का खैड़ा निवासी नानालाल पिता गंगाराम मालवीया (66 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पुत्री मनीषा ने अपने केलु पोश मकान में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रिपोर्ट के आधार पर झाडोल थाना पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग संख्या 28/2026 दर्ज की है। थानाधिकारी चंद्रपाल सिंह के निर्देशन में मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा दर्ज मर्ग के आधार पर आत्महत्या के मामले की जांच की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
