उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के गोराना पंचायत स्थित हरनिया खेड़ा गांव में शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान पत्नी द्वारा कथित रूप से ईंट से किए गए हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार घटना 22 जुलाई 2026 की रात करीब 3 बजे की है। मृतक उदयलाल कटेरिया (62) पुत्र सवा जी कटेरिया निवासी हरनिया खेड़ा, गोराना का अपनी पत्नी भेरकीबाई कटेरिया (60) के साथ शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पत्नी भेरकीबाई ने कथित रूप से ईंट से पति उदयलाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही झाड़ोल थानाधिकारी करना राम पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पत्नी भेरकीबाई कटेरिया पर पति की हत्या का आरोप है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story