खांखड हत्या और डकैती मामले में पुलिस ने दबोचे आखिरी दो आरोपी
उदयपुर के झाडोल थाना क्षेत्र में खांखड हत्या और डकैती मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आखिरी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दीपावली की रात लूट की नीयत से चाकू से हमला कर युवक की हत्या की गई थी।

उदयपुर के झाडोल पुलिस थाने के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ हत्या और डकैती मामले के दो गिरफ्तार आरोपी बैठे दिख रहे हैं।
उदयपुर जिले के पुलिस थाना झाडोल अंतर्गत खांखड हत्या सहित डकैती के मामले में पुलिस ने शेष व आखिरी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. दिनांक 09-11-2026 को प्रार्थी श्री कालू लाल पिता लिम्बा जी जाति कसौटिया उम्र 53 साल पेशा खेती निवासी गोगला की नाल पुलिस थाना झाडोल जिला उदयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरा पुत्र भरत पिता कालूलाल कसौटिया निवासी गोगला की नाल कल सुबह 11.30 बजे आस पास उसकी खुद की मोटर साइकिल लेकर अकेला घर से झाडोल के लिए निकला शाम तक घर नही आने से मैने मेरे फोन 7568514607 से भरत के फोन नम्बर 8000306627 पर करीब शाम को 6 बजे मेने फोन किया तो मेरे साडू का लड़का प्रकाश के घर पर होना बताया फिर लगभग 30 मिनिट बाद भरत की पत्नी मोहनी ने मेरे फोन से ही उसको फोन किया तो फोन प्रकाश ने उठाया और कहा कि बार-बार फोन क्या कर रही हो मैं आ रहा हूँ फिर रात लगभग 11 व 12 बजे के बीच रामू टेंट वाले के फोन पर प्रकाश ने मेरे पुत्र मुकेश के फोन नम्बर 7073756384 प्रकाश ने बताया कि मुझे व भरत के साथ 7 व 8 जने मिले हमारे आपस में झगडा हो गया हे भरत कही चला गया हे घर पर आया नहीं मुझे भी मारा प्रकाश ने रामू के फोन से 7, 8 बार फोन लगाया भरत घर पर नहीं आया यह बात प्रकाश को बता दी झगडा खाखड के पास होने बताया था. भरत की पत्नी सुबह उसको ढूंढने गई तो भरत की मोटर साइकिल नया गाव की तरफ खड़ी होना बताया. सुबह करीब 10 बजे लड़के क्रिकेट खेलने गए तब बाउण्ड्री की दिवाल के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की गांव में पता लगने पर रामू भी वहा गया उसने पहचाना तो मेरे पुत्र मुकेश को बताया उसने मुझे व परिवार को बताया तब सभी मौके पर गए उसी समय पुलिस भी मौके पर आ गई थी. मेरे पुत्र की मौत किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या दूसरी जगह खाखड स्कूल के खेल मैदान के बाउण्ड्री के पास डाल दी गई हे तथा उसकी मोटर साइकिल दूसरी जगह पड़ी हे. मेरे पुत्र की मोत शंका है कि किसी ने उसको मार कर डाला है. इसका पोस्टमार्टम करा वजह मोत ज्ञात कर मुल्जिमो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करा न्याय दिलावे. वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 172/2026 धारा 103(1), 238 BNS 2023 में दर्जकर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया. घटना की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए डॉ. अमृता दुहन जिला पुलिस अधीक्षक महोदया उदयपुर द्वारा त्वरित अनुसंधान कर प्रकरण के निस्तारण के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये. इस क्रम मे श्री रजत विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय खेरवाडा एवं श्री विवेक सिंह वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में मन चंद्रपालसिह थानाधिकारी थाना झाडोल की टीम द्वारा घटना में शेष अभियुक्तगण की तलाश कर तकनीकी एवं मुखबीर की सहायता से घटना में वांछित अभियुक्त नवलचंद उर्फ नवला पिता पन्नालाल जाति वडेरा उम्र 26 साल निवासी खाखड थाना झाडोल जिला उदयपुर और कैलाश उर्फ राइका पिता पन्नालाल जाति वडेरा उम्र 21 साल निवासी खाखड थाना झाडोल जिला उदयपुर को डिटेन कर पुछताछ की गई. उक्त दोनो अभियुक्तगणं द्वारा दिपावली के दिन दिनांक 08.11.2026 को रात्री में लगभग 9–10 बजे अपने साथी दोस्तों के साथ मिलकर लुट की नियत से एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने से उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. बाद पुछताछ हरदोनो अभियुक्तगण नवलचंद उर्फ नवला पिता पन्नालाल जाति वडेरा उम्र 26 साल निवासी खाखड थाना झाडोल जिला उदयपुर और कैलाश उर्फ राइका पिता पन्नालाल जाति वडेरा उम्र 21 साल निवासी खाखड थाना झाडोल जिला उदयपुर के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेसी कराया गया है. इससे पूर्व में वारदात में शामिल 7 विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन कर बाल संप्रेषण गृह उदयपुर मे जमा कराया जा चुका है.

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
