उदयपुर: झाडोल में मेले से किशोरी का अपहरण, आरोपी नारूलाल फरार
झाडोल के कोचला निवासी कालू सागिया ने आरोपी नारूलाल के खिलाफ दर्ज कराया मामला, मेले के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किशोरी को ले जाने का आरोप।

उदयपुर के झाडोल थाना क्षेत्र में मेले के दौरान एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कालू पुत्र नानजी सागिया निवासी कोचला झाडोल ने मामला दर्ज करवाया कि 2 अप्रैल को उसकी पुत्री ममता अपनी बडी मम्मी के साथ मेले में गयी थी।
घटनाक्रम का विवरण
भीड मे उसकी पुत्री को नारूलाल पुत्र हरजी सागीया निवासी कोचला जबरन पकड़ कर लेकर गया। ममता की बडी मम्मी नानीवाई ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन भीड में उसे पकड़ नही पाई और आरोपी भीड का फायदा उठा कर जबरन लेकर चला गया। आरोपी नारूलाल भी परिवार का होने से नानीबाई ने विश्वास किया कि ममता घर आ जाएगी लेकिन वह रात्री को भी घर पर नहीं आई।
परिजनों की खोजबीन और पुलिस कार्रवाई
जिस पर दूसरे दिन सुबह नानीबाई ने नारूलाल के घर जाकर पता किया तो वहां भी पुत्री ममता नहीं थी। आरोपी नारूलाल नानीबाई को देखकर परिवार सहित घर से भाग गया और रिश्तेदारों के वहाँ जाकर छुप गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
