थाना झाड़ोल पुलिस ने हाइवे पर राहगीरों को धारदार तलवार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उंडावेला हाइवे से आरोपी संजय (28) निवासी शिवपुरा को एक अवैध तलवार के साथ डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस संपूर्ण कार्रवाई में थानाधिकारी फैलीराम मीणा की मुख्य भूमिका रही। उनके साथ ही सतीष कुमार, शंकरलाल, जितेन्द्र गवारिया, लक्ष्मीलाल व बालकृष्ण ने भी इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story