उदयपुर: झाडोल हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, 18 वर्षीय युवक लोकेश की मौत
नाई थाना क्षेत्र में अलसीगढ़ टोलनाके के पास अज्ञात बाइक ने लोकेश की बाइक को मारी टक्कर, एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम।

उदयपुर के समीप नाई थाना क्षेत्र में दो बाईकों की आपसी टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय घटित हुई जब युवक हाईवे पर अपनी बाइक से जा रहा था और सामने से आई एक अन्य बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल
पुलिस के अनुसार लोकेश (18) पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी बड़ी उंदरी भगत फलां नाई जो 27 माच्र को बाईक लेकर झाडोल-उदयपुर हाईवे पर जा रहा था। अलसीगढ़ टोलनाके को पार करते ही इसकी बाईक को अज्ञात बाईक ने टक्कर मार दी, जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के दौरान तोड़ा दम
गंभीर अवस्था में घायल युवक को परिजनों ने एमबी चिकित्सालय भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एएसआई पर्वत सिंह ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
