झाड़ोल में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार: घर में घुसकर की थी जानलेवा मारपीट
उदयपुर के झाड़ोल में एक साल से फरार कुख्यात आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। चतरपुरा गांव में घर में घुसकर की थी जानलेवा मारपीट। आखिर कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा वारदात का मास्टरमाइंड? जानिए पूरा घटनाक्रम और पुलिस की इस बड़ी कामयाबी की विस्तृत रिपोर्ट।

झाड़ोल पुलिस स्टेशन के बाहर गिरफ्तार आरोपी किशन लाल और पुलिसकर्मी। आरोपी चतरपुरा गांव में हुए एक जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार चल रहा था।
उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव में एक वर्ष पूर्व घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक साल की फरारी के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार, 14 जून 2025 को चतरपुरा निवासी मुन्शीलाल पुत्र भेराजी पारगी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जून 2025 की रात करीब 11 बजे वह अपने भतीजे के साथ घर पर थे। तभी अचानक कुछ लोगों ने घर का किवाड़ जोर से पीटा और दरवाजा खोलते ही देवीलाल, निमा, प्रवीण, किशन, ईश्वर, नरेश और 6-7 नकाबपोश लोगों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि किशन ने कुल्हाड़ी से प्रार्थी के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी विवेक सिष्ठ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा की टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर चतरपुरा निवासी किशन लाल पुत्र लालुराम को डिटेन किया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पूर्व में भी तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से अन्य साथियों और वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के साथ सतीश चन्द्र, लक्ष्मीलाल, बाल कृष्ण और सुभाष चन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस गिरफ्तारी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत किया है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
