उदयपुर जिले के झाड़ोल ब्लॉक में CHO फेडरेशन भारत (राजस्थान विंग) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सर्वसम्मति के पश्चात जिलाध्यक्ष भरत सुथार ने ऋषभ कटारिया के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें CHO फेडरेशन भारत, झाड़ोल ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया।

बैठक में झाड़ोल ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सुमित्रा मीणा तथा श्री हिमेश व्यास को नियुक्त किया गया, जबकि महासचिव का दायित्व श्री भावेश पूर्बिया को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष के रूप में श्री मयंक पूर्बिया को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. भव्या देखावत को नियुक्त किया गया, वहीं मीडिया प्रभारी का दायित्व श्री नरेश कुमार मेघवाल को दिया गया।

लीगल एडवाइजर के रूप में श्री भुर सिंह मीणा, संगठन सचिव के रूप में श्री नरेश पूर्बिया, खेल प्रभारी के रूप में श्री मनीष कटारा तथा मुख्य प्रवक्ता के रूप में श्री विपुल पूर्बिया को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री रोहित जैन, श्री राजेश कुमार डामोर तथा श्री अनिल ताविड़ को शामिल किया गया।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभ कटारिया ने सभी पदाधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। जिलाध्यक्ष भरत सुथार ने भी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों की एकजुटता एवं सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी झाड़ोल ब्लॉक के CHO साथियों के हितों एवं अधिकारों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया, जिससे क्षेत्र में CHO फेडरेशन भारत की भूमिका और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story