घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार चतरपुरा झाडोल निवासी भैरूलाल पुत्र धर्मा वडेरा बुधवार सुबह खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में हाईटेंशन का तार अचानक टूटकर गिरा। टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों एवं पुलिस की कार्रवाई

  • आस-पास ग्रामीणों को जब इसका पता लगा कि उन्होंने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई।
  • जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
  • पुलिस ने शव को हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया है।

मुआवजे का आश्वासन

पुलिस ने बिजली विभाग से बात कर मृतक को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही कृषि विभाग से भी उचित मुआवजे का भरोसा दिलाया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं पोस्टमार्टम

बताया जा रहा है मृतक भैरूलाल के पिता धर्मा वडेरा की एक साल पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story