उदयपुर: सायरा थाना पुलिस ने जैन मंदिर में चोरी के आरोपी को पकड़ा
नादेशमा के दो मंदिरों से चांदी की मूर्ति और नकदी चुराने वाले आरोपी सुरेश कुमार गरासिया को सायरा पुलिस ने पाली से गिरफ्तार किया।

उदयपुर जिले की सायरा थाना पुलिस ने दो जैन मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से नकदी और चांदी की मूर्ति चोरी करने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाली जिले के एक युवक को इस मामले में धर दबोचा है।
चोरी की घटना और पुलिस में मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार छोगालाल पुत्र कस्तुरचन्द जैन निवासी नान्देशमा ने 15 अक्टूबर को मामला दर्ज करवाया कि "गाँव नान्देशमा मे जैन मन्दिर है, जिसमे 7 अक्टूबर की रात्रि में कोई अज्ञात बदमाशों ने मंदिर का ताला तोड़ मंदिर में घुसकर दान पेटी को तोड़कर अन्दर नकदी चोरी कर ले गए।" रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पास में ही एक और जैन मन्दिर था, जिसमे घुसकर भी बदमाश चाँदी की मूर्ति, जिसका वजन करीब आधा किलो था, उसे चुराकर ले गए हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी और पहचान
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर इस प्रकरण में सघन जांच शुरू की। जांच करते हुए सायरा थाना पुलिस ने सुरेश कुमार पुत्र नेनाराम गरासिया निवासी बसारावरा गोरिया बाली पाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से चोरी किए गए माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
