✕
उदयपुर: इंकम टैक्स विभाग की सन एंड मून रेस्टोरेंट और सिएरा होटल पर छापेमारी
By Pratahkal BureauPublished on
आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायत पर पिछोला झील और हरिदासजी की मगरी स्थित संस्थानों पर कार्रवाई कर दस्तावेज जब्त किए।

x
छापेमारी की मुख्य जानकारी
- जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी की शिकायत पर इंकम टैक्स अधिकारियों की टीमों ने सुबह 7 बजे पिछोला झील के गणगौर घाट पर सन एंड मून रेस्टोरेंट और हरिदासजी की मगरी पर सिएरा होटल पर छापेमारी की गई।
- टीमें दोनों जगहों पर बैंक अकाउंट डिटेल्स, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और दूसरी जानकारी की जांच कर रही हैं।
संस्थान और स्वामित्व का विवरण
जानकारी के अनुसार सिएरा होटल और रेस्टोरेंट एक ही मालिक के हैं। सिएरा होटल में 29 कमरे हैं। रेस्टोरेंट एक टूरिस्ट स्पॉट पर है। जहां देश और विदेश के टूरिस्ट अक्सर आते हैं।
कार्यवाही का कारण और वर्तमान स्थिति
इंकम टैक्स टीम को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद डिपार्टमेंट ने टीमें बनाई और बुधवार को कार्रवाई की। टीमें मौके से जब्त दस्तावेजों का सत्यापन करवा रही है।
अधिकारियों की कार्यवाही
"बैंक खातों, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीमें"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
