उदयपुर: डाइट पंचांग की मासिक बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
उदयपुर में डाइट पंचांग की मासिक बैठक टैगोर हॉल में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य शीला काहाल्या ने की। बैठक में विभिन्न प्रभागों की गतिविधियों की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन, आईसीटी लैब, ई-फाइल और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत शिक्षा मंत्रालय के प्रस्तावित विजिट की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उदयपुर (वि.)। शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण की दिशा में डाइट पंचांग की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को डाइट के टैगोर हॉल में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डाइट प्रधानाचार्य शीला काहाल्या ने की, जिसमें संस्थान के विभिन्न प्रभागों द्वारा पंचांग के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में सेवापूर्व प्रशिक्षण, कार्यानुभव, योजना एवं प्रबंधन प्रभाग (पीएंडएम), शैक्षिक प्रौद्योगिकी (ईटी) तथा पाठ्यचर्या, सामग्री विकास एवं मूल्यांकन प्रभाग द्वारा अब तक संपादित कार्यक्रमों की स्थिति प्रस्तुत की गई। डाइट प्रधानाचार्य शीला काहाल्या ने डीडीएमसी के प्रस्तावित किंतु लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शेष समस्त कार्यक्रम गतिविधियों को आगामी माह के द्वितीय सप्ताह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।
बैठक के दौरान व्यय बिलों के भुगतान, स्टोर प्रबंधन, ई-फाइल प्रक्रिया, प्रकाशन कार्य तथा आईसीटी लैब से संबंधित विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई। इसके साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत आगामी दिनों में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रस्तावित विजिट को लेकर आवश्यक तैयारियों पर रणनीति तय की गई, ताकि संस्थान की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।
इस समीक्षा बैठक में प्रभागाध्यक्ष डॉ. मृदुला तिवारी, उप प्राचार्य डॉ. बृजबाला शर्मा, प्रभागाध्यक्ष बीना कंवर राजपूत, तेजपाल जैन और मंजू टाक सहित प्रभारी अधिकारी डॉ. जगदीश कुमावत, त्रिभुवन चौबीसा, हरिदत्त शर्मा, गिरीश चौबीसा, सुनील विश्नोई, दीपक सेन, कल्पना दीक्षित, रक्षा नागर, खुशबू साँदू और चिराग सैनानी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि समयबद्ध क्रियान्वयन और समन्वित प्रयासों के माध्यम से डाइट पंचांग की सभी गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर शैक्षणिक नवाचार और शिक्षक प्रशिक्षण को नई दिशा दी जाएगी।
- उदयपुर डाइट मासिक बैठक समीक्षाडाइट पंचांग वार्षिक कार्ययोजना उदयपुरडाइट टैगोर हॉल बैठक उदयपुर समाचारशीला काहाल्या डाइट प्रधानाचार्य उदयपुरडीडीएमसी लंबित कार्य निर्देश उदयपुरसेंटर ऑफ एक्सीलेंस डाइट उदयपुर विजिटDIET monthly review meeting UdaipurDIET Panchang annual plan UdaipurDIET Tagore Hall meeting UdaipurPrincipal Sheela Kahalya DIET UdaipurDDMc pending work review UdaipurCenter of Excellence DIET Udaipur visitTeacher training institute meeting Udaipur news

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
