अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहे ढाबा संचालक पर पुलिस की कार्रवाई, शराब जब्त
खेरवाड़ा के पाटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ढाबे पर कार्रवाई कर बिना लाइसेंस अंग्रेजी शराब बेचने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार किया। विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद कर उसे पुलिस कस्टडी में लिया है।
थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत सहायक उप निरीक्षक प्रभु लाल ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दोपहर बाद कनबई-दौ रास्ते पर स्थित एक ढाबे पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ढाबा संचालक बिना वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस के विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब अपने कब्जे में रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी घासीराम बरंडा पुत्र जीवरााम बरंडा, उम्र 52 वर्ष, निवासी बरंडा फला कनबई, तहसील नयागांव, जिला उदयपुर को हिरासत में लेकर पुलिस कस्टडी में लिया।
पुलिस ने मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुख लाल द्वारा की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले में आगे की जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
