घटना का संक्षिप्त विवरण

उदयपुर जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने रात के समय एक घर में घुसकर एक महिला के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट करने में लूटपाट करने में एक बाल अपचारी को डिटेन कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी

  • आरोपी से पुलिस ने लूटे हुए चांदी के जेवरात और फोन बरामद किए है।
  • आरोपी से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है।
  • आरोपी ने घटना में लूटे हुए जेवरात चांदी के 2 कड़े, मोबाइल बरामद, आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामद।

दर्ज मामला और वारदात की जानकारी

थानाधिकारी वेलाराम ने बताया कि 11 फरवरी दिनेश पुत्र वेशा खराडी निवासी बुझा बाघपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि—

"10 फरवरी रात 12 बजे उसकी पत्नी खातुडी व बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। वह घर पर नही था तभी अज्ञात चोरो ने उसके घर की लाईट बंद कर ताला तोडकर अंदर घुस गए और उसकी पत्नी पर चाकू से वार किया, जिससे उसका जबडा फट गया तो वह बेहोश हो गई और खून बहने लगा। चोरों ने मारपीट कर चांदी के जेवरात टनका जोडी, चेन, चूडी व नकद 10 हजार रूपए व एक मोबाईल फोन चुरा ले गये है।"

विशेष टीम द्वारा जांच और परिणाम

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए इस प्रकरण में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने जांच करते हुए इस प्रकरण में बाल अपचारी को डिटेन किया। आरोपी से पूछताछ कर उससे चांदी के 02 टनके(कडे), 1 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को बरामद कर किया।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story