उदयपुर के शहर के हिरणमंगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक सूने मकान का ताला तोड़कर 4 किलो चांदी और 2 तोला सोना चोरी कर गए। यह घटना तब हुई जब पीड़ित अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होली के त्योहार पर सूने मकान को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार गणपत लाल पुत्र शंकरलाल प्रजापत निवासी लोदा गीगंला, हाल वृन्दावन कॉलोनी उमरडा ने मामला दर्ज करवाया कि वह 2 मार्च को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव लोदा गया था। होली के दिन तभी किसी ने उसके उमरडा घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली, जिसमें लगभग 4 किलो चांदी एवं 2 तोला नेकलेस चोरी कर ले गए।

पुलिस कार्रवाई और मामला दर्ज

गणपत लाल द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर "पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है"। अज्ञात चोरों की तलाश के लिए हिरणमंगरी थाना पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। उदयपुर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story