उदयपुर(नगर संवाददाता)। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुरूवार को शहर के सभी हनुमानजी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड रहेगी। अलसुबह से ही भक्त मंदिरो में दर्शनों के लिए पहुंच जाएगें।

बालाजी के दर्शनों के लिए उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बालाजी के दर्शनों के लिए भक्तों की रहेगी भारी भीड़, मंदिरो में किए गए विशेष इंतजाम। मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है तो वहीं मंदिरो में पूर्व संध्या पर हनुमानजी की प्रतिमा पर विशेष आंगी धराई गई। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही अनुष्ठान शुरू हो जाएगें।

शोभायात्राएं और महाप्रसादी का दौर

शहर में कई मंदिरों में शोभायात्राएं निकाली जाएगी तो वहीं दूसरी और मंदिरो में आने वाले भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन होंगे। मंदिरो में हनुमान चालीसा के साथ-साथ सुंदरकांड होंगे। शहर के सूरजपोल स्थित हनुमानजी के मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों भक्त दर्शन करेंगे, ऐसे में यहां पर भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह उत्सव संपूर्ण शहर में भक्तिमय वातावरण का निर्माण करेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story