उदयपुर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 18 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा आयोजित इस यात्रा में भगवान राम और हनुमान के मिलन की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

उदयपुर (वि.)। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 18 झांकियां के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ और अतिथि गण
सर्वप्रथम संतों महंतों के सानिध्य में महंत नारायण दास वैष्णव, संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमावत, सेना प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रेम सिंह शक्तावत ने भगवा झंडा दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से निकाली गई इस शोभायात्रा में 18 झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा का मार्ग और स्वरूप
शोभायात्रा बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय से प्रारंभ होकर मच्छी कट, बापू बाजार, अस्थल मंदिर, धानमंडी, संतोषी माता मंदिर, घंटाघर, मोती चैहट्टा, हाथीपोल होते हुए पुनः बजरंग मेवाड़ कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
झांकियों में दिखा संस्कृति का अनूठा संगम
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से प्रात: स्मरणीय महाराणा प्रताप, कल्लाजी बावजी, बेटी बचाओ, ओम बन्ना, एकलिंग नाथ, ठाकुर जी सहित प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी महाराज के साथ भगवान झूलेलाल का आकर्षण झांकी का मिलन होता हुआ दिखाई दिया। प्रभु श्री राम व हनुमान के मिलन की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में मातृशक्ति और बालिकाएं नाचते गाते हुए चल रही थीं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
