उदयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, उदयपुर देहात की ओर से सवानिया स्थित आश्रम में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेदांत आचार्य स्वामी माधवानंद भारती जी महाराज का तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने कहा कि गुरु मानव जीवन के पथप्रदर्शक होते हैं, जो व्यक्ति को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र निर्माण की सुदृढ़ आधारशिला है।

मुकेश कुमार खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, सशक्तिकरण और सामाजिक प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा भारतीय जनता पार्टी इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।

गुरु वंदन कार्यक्रम में मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सभी ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और आभार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की गई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम गुरु परंपरा के प्रति सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश देता रहा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story