उदयपुर: सरकारी नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी, प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज
जयपुर के दंपत्ति से केंद्र सरकार में नौकरी का झांसा देकर लाखों ऐंठे, आरोपी ने रुपए वापसी के लिए दिए थे बाउंस चेक।

उदयपुर(नगर संवाददाता)। शहर के प्रतापनगर थाना में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपए ऐंठने का प्रकरण दर्ज हुआ हैं। जानकारी के अनुसार विलसन एमवी व जोली विलसन निवासी गणेशनगर नांगल जैसाबोहरा झोटवाडा जयपुर ने शिनू वी थॉमस पुत्र थॉमस निवासी पुरोहितों की मादड़ी श्रीनाथ स्कूल के निकट के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
केंद्र सरकार में नौकरी का झांसा और लाखों की वसूली
रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच आरोपी ने केंद्र सरकार की नौकरी दिलाने के झूठे दावों और आश्वासनों के माध्यम से पीड़ितों से कुल 12 लाख रूपए एकत्रित किए। आरोपी ने नियुक्ति आदेशों के संबंध में बार-बार समय बताया और आश्वासन दिए जो बाद में पूरी तरह से झूठे साबित हुए।
रुपए वापसी के बदले दिए बाउंस चेक
जब पीड़ितों द्वारा देरी के बारे में पूछा गया और पैसे वापस करने के लिए कहा गया, तब आरोपी ने गलत जानकारी देना और टालमटोल वाले जवाब देना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने 7 लाख रूपए व 5 लाख रूपए के दो चैक जारी किए, जो निर्धारित समय पर बैंक में पेश करने पर बाउंस हो गए हैं।
पुलिस जांच और वर्तमान स्थिति
वर्तमान में आरोपी पीड़ितों के फोन नहीं उठा रहा है और केवल टालमटोल ही कर रहा है। पीड़ितों ने रिपोर्ट में बताया कि "दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच उन्होंने केंद्र सरकार की नौकरी दिलाने के झूठे दावों और आश्वासनों के माध्यम से हमसे कुल 12 लाख रूपए एकत्रित किए।" इसके अलावा उन्होंने शिकायत में कहा कि "नियुक्ति आदेशों के संबंध में बार-बार समय बताया और आश्वासन दिए जो बाद में झूठे साबित हुए।" इस रिपोर्ट पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
