उदयपुर: शिव शंकर गौशाला में गोपेश्वर महादेव की मूर्ति स्थापना संपन्न
महाशिवरात्रि के अवसर पर कलडवास स्थित गौशाला में पंडित विनोद शर्मा द्वारा विधि-विधान और विशेष मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग एवं नंदी की स्थापना की गई।

उदयपुर के कलडवास स्थित शिव शंकर गौशाला में महाशिवरात्रि पर आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान गोपेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते पंडित विनोद शर्मा और उपस्थित अतिथि।
स्थापना एवं धार्मिक अनुष्ठान
पंडित विनोद शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथ में गोपेश्वर महादेव की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर यज्ञ हवन में आहुतियां दी गईं।
पूजा विधान और अभिषेक
मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि "पंडित विनोद शर्मा ने विशिष्ट मंत्रोच्चारण कर महादेव को पंचामृत, गन्ने का रस, दूध, पंच मेवे, मिष्ठान, फल, पुष्प माला और बिल पत्र अर्पित किए।" जलाभिषेक करते हुए शिवलिंग एवं नंदी की स्थापना विधि-विधान से संपन्न की गई।
उपस्थित गणमान्य अतिथि
इस धार्मिक आयोजन में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे:
- गिरिजा चौहान (अध्यक्ष, शिव शंकर गौशाला)
- शालिनी राजावत (सचिव)
- रतन सिंह राजपुरोहित (डीवाईएसपी)
- नरेश पूर्बिया (मिडिया प्रभारी)
- डॉ नरेंद्र सनाढ्य
- डॉ नारायण सिंह चावड़ा
- मोहन सिंह शक्तावत
- प्रीतम सिंह चुंडावत
- जिग्नेश शर्मा
- ज्योति नायर
- राही, मीत और माही राजावत
इनके अतिरिक्त कई अन्य गणमान्य सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
