उदयपुर: ससुराल जा रही विवाहिता से ट्रक में दुष्कर्म, आरोपी भैरूसिंह गिरफ्तार
गोगुन्दा थाना पुलिस ने 7 मार्च की घटना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा, घर छोड़ने का झांसा देकर ट्रक में दिया था वारदात को अंजाम।

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि 7 मार्च को एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर से ससुराल जाने के लिये निकली थी। तभी रास्ते में उसे एक व्यक्ति भैरूसिंह मिला और उसने पीडिता को घर छोड़ने का बोल कर ट्रक में बिठा लिया।
डरा-धमका कर ट्रक में किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे डरा धमका कर ट्रक में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे कई अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ निरंतर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
गोगुन्दा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर इस प्रकरण में गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भैरूसिंह पुत्र लालसिंह, निवासी चुण्डावतो का गुड़ा रावलिया खुर्द गोगुन्दा को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि "7 मार्च को विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया था कि रास्ते में मिले व्यक्ति ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर ट्रक में बिठाया और दुष्कर्म किया।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
