उदयपुर: गोगुंदा पुलिस ने चेक बाउंस और सड़क हादसे के 3 स्थायी वारंटी दबोचे
गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस ने पदराडा और रावलिया निवासी आरोपियों को विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय बाद गिरफ्तार किया है।

उदयपुर जिले की गोगुंदा पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
चेक बाउंस के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि चैक बाउंस के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों रमेश मेघवाल पुत्र पुनाराम मेघवाल निवासी सामल चावड़ावास पदराडा तथा मांगीलाल पुत्र रोडीलाल लौहार निवासी पदराडा पुराना बस स्टैंड को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम इन आरोपियों की काफी समय से तलाश कर रही थी, जो कानूनी प्रक्रियाओं से बच रहे थे।
सड़क दुर्घटना के मामले में तीसरी गिरफ्तारी
इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को दबोचा है। "सड़क दुर्घटना के मामले में फरार आरोपी शंकरलाल पुत्र तख्ताराम गमेती निवासी रावलिया को भी गिरफ्तार किया है।" गोगुंदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
