उदयपुर। जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने एक ओर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब किया है।

पुलिस की विशेष कार्रवाई और गिरफ्तारी

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। इस कार्रवाई के दौरान लगातार तकनीकी संसाधनों के उपयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अहमदाबाद में दबिश देकर आरोपी नितेश टेलर पुत्र मोहनलाल निवासी लोसिंग को गिरफ्तार किया।

नाबालिग की बरामदगी और कानूनी प्रक्रिया

आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर गोगुंदा लाया गया है। थानाधिकारी के अनुसार, "न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है"। पुलिस अब इस मामले में आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story